ताजा खबर

मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में वरमाला होने के बाद दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Ashok Gupta

मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में वरमाला होने के बाद दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में खूबीराम की पुत्री काजल की गुरुवार को शादी थी। बारात आ गई और वरमाला भी हो गई। वरमाला के बाद देर रात करीब 1:30 बजे घर की महिलाएं काजल को घर के अंदर ले गईं। तभी गांव का एक युवक वहां पहुंचा और उसने काजल को गोली मार दी। गोली काजल के चेहरे पर लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनकर लोगबाग जब तक दौड़कर वहां पहुंचे तो युवक छत से कूद कर भाग गया। घटना के संबंध में मृतका के पिता खूबी राम ने पुलिस को तहरीर दी है। सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंच गए हैं। हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। शादी के घर में दुल्हन की हत्या से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Report :- Ashok Gupta
Posted Date :- 29-04-2022