ताजा खबर

कृषि बिलों के विरोध में भाकियू का बंद शहरों के अंदर बेअसर रहा, जबकि हाईवे पर धरना देकर किसानों ने चक्का जाम किया।

Desk

बिजनौर।कृषि बिलों के विरोध में भाकियू का बंद शहरों के अंदर बेअसर रहा, जबकि हाईवे पर धरना देकर किसानों ने चक्का जाम किया। जिले में बैराज, नजीबाबाद, हल्दौर, नूरपुर, नगीना, किरतपुर आदि समेत 11 स्थानों पर हाईवे पर तीन घंटे धरना देकर चक्का जाम किया। बैराज पर यात्रियों और भाकियू के कार्यकर्ताओं में हाथापाई भी हुई। तीन घंटे के बाद यातायात चला।संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कृषि बिलों के विरोध में भाकियू के पदाधिकारियों ने जिले में 11 स्थानों पर चक्का जाम कर धरना दिया। गंगा बैराज मेरठ पौड़ी हाईव सहित 11 स्थानों पर चक्का जाम किया गया। किसानों ने व्यापारियों से भारत बंद का आह्वान किया था, लेकिन भारत बंद बेअसर रहा। किसानों ने जिले में 11 स्थानों पर चक्का जाम किया। चक्का जाम के दौरान बैराज मेरठ पौड़ी हाईवे पर जाम में फंसे लोगों से किसानों की हाथापाई भी हुई। 11 बजे से 2 बजे तक किसानों ने चक्का जाम किया। किसानों ने बैराज पर एडीएम वित्त एवं राजस्व को प्रधानमंत्री के नाम सम्बोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कृषि बिलों को वापस करने व एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाने की मांग की।

Report :- Desk
Posted Date :- 30-03-2021