ताजा खबर

नौभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को बिजनौर में स्योहारा मार्ग स्थित प्रियंका मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जनसभा को संबोधित किया।

Desk

बिजनौर। नौभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को बिजनौर में स्योहारा मार्ग स्थित प्रियंका मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कामों की जमकर तारीफ की।उन्होंने कहा कि यदि योगी और मोदी हैं तो सब मुमकिन है। आज विदेशों में देश का डंका बज रहा है। देव सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश में गुंडई खत्म हो गई है और गुंडे या तो प्रदेश को छोड़ रहे हैं या फिर ऊपर पहुंच रहे हैं। करीब आधा घंटे के संवाद में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किसानों, मजदूरों और गरीबों के लिए किये गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।धामपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक राणा के संयोजन में प्रदेश की योगी सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आयोजित विशाल जनसभा में प्रदेश के पंचायत राज्य मंत्री भूपेंद्र चौधरी, परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि ने जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों और प्रदेश के विकास हेतु लागू की गई योजनाओं के बारे में जनता को विस्तार से जानकारी दी।युवा भाजपा नेता राणा प्रियंकर सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष राघव शरण गोयल, उदित नारायण सिंह, रोहित राणा उर्फ सोनू, नीरज प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह इस विशाल जनसभा की तैयारियों में जुटे हुए थे।

Report :- Desk
Posted Date :- 22-03-2021