ताजा खबर

बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर में अलग-अलग किसानों की करीब 20 बीघा फसल जलकर राख हो गई

Desk

बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर में अलग-अलग किसानों की करीब 20 बीघा फसल जलकर राख हो गई है। आग की चपेट में कमली देवी, अशोक और मदन नाम के किसानों की फसल जल गई। फसल जलने के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ। क्षेत्र के किसानों ने बताया कि खेत के पास शराबियों का अड्डा लगा रहता है। यह शराबी शराब पीने के साथ-साथ यहां पर सिगरेट और बीड़ी भी पीते हैं। सिगरेट और बीड़ी पीने के बाद शराबी इन्हें खेत में फेंक कर चले जाते हैं। जिसके चलते आज सिगरेट या बीड़ी से करीब 20 बीघा की फसल गन्ने की जलकर राख हो गई है। गन्ने की फसल जलने के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने इसकी शिकायत संबंधित थाने में की है। अफजलगढ़ के थाना अध्यक्ष नरेश कुमार का कहना है कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। अगर किसान शिकायत करेंगे तो जांच की जाएगी।

Report :- Desk
Posted Date :- 14-03-2021