ताजा खबर

प्यार में धोखा खाई एक युवती ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया

Desk

बिजनौर। प्यार में धोखा खाई एक युवती ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया, जब उसे प्रेमी का निकाह होने की बात पता चली। युवती प्रेमी की होने वाली ससुराल पहुंची और उसे अपना पति बताते हुए निकाह रुकवाने की बात कही। जिसके बाद दुल्हन पक्ष ने निकाह करने से मना कर दिया। उसके बाद बारात बैरंग लौट आई। हालांकि, मामला थाने भी पहुंचा, लेकिन दुल्हन पक्ष द्वारा निकाह नहीं करने की बात पर सभी अपने घर लौट गए। क्षेत्र के एक गांव में अमरोहा जिले के बछरायूं थाना क्षेत्र से बारात आई थी। निकाह होने की रस्मों की तैयारी थी। बाराती खाना खा रहे थे। कुछ देर बाद एक युवती वहां पहुंची और हंगामा खड़ा कर दिया। उसने दूल्हे को अपना प्रेमी बताते हुए उससे निकाह नहीं करने की बात कही। मामला बढ़ा तो दुल्हन पक्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिस पर पुलिस दूल्हे व उक्त युवती को थाने ले आई। दुल्हन के परिजन भी थाने पहुंच गए। थाने पहुंचे दुल्हन पक्ष के लोगों ने जब युवती से प्रेम प्रसंग की बातें सुनी तो उन्होंने निकाह करने से साफ इंकार कर दिया। उधर, प्रेमिका दुल्हा बने प्रेमी से निकाह की जिद पर अड़ी रही। वहीं, प्रेमी निकाह से साफ इंकार करता रहा, जिसके बाद दुल्हन पक्ष निकाह नहीं करने की बात कहते हुए वापस लौट गया। साथ ही दूल्हा पक्ष भी उक्त युवती के साथ बैरंग लौट गया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि दुल्हन पक्ष द्वारा निकाह से इंकार किये जाने के बाद युवक और प्रेमिका भी थाने से चले गए।

Report :- Desk
Posted Date :- 13-03-2021