
डिजायर का हैं सपना , एक पेड़ हो अपना -संजीव शर्मा
अगर धरती पर पेड़ नही होते तो जीवन की कल्पना करना भी संभव नही था। जीवन के जन्म से मरण तक के कड़वे सच में ये हमेशा एक सच्चे दोस्त की तरह हमारे साथ रहते हैं , और हम इन्हे देते क्या हैं सिर्फ ओर सिर्फ़ मौत। इनको काट कर पत्थर ले आये इनकी जगह जो सिर्फ और सिर्फ आग उगलते हैं। आप पेड़ो से बात करो ये भी आप से बात करगे। आप तोडा सा भी इनके साथ अच्छा बर्ताव करो ये आप की जिंदगी बदल देंगे। इनमें भी जान हैं ओर इनकी जान में बसी हैं हमारी जान , सोचो अगर ये ना हो तो कितने पल की हैं हमारी जिंदगी।
जिंदगी के साथ भी जिंदगी के बाद भी बस इनका ही सहारा हैं अगर दुनिआ में आप का कोई साथी हैं जो बिना किसी लालच के आप के लिए दिन रात खड़ा हैं ओर अपने दुखो को किसी से कहता भी नहीं हैं। अगर आज जीव जंतु भी अगर इस धरती पर जिन्दा हैं तो सिर्फ पेड़ो की वजह से। पेड़ एक अटूट सहारा हैं हमारे जीवन के लिए।
डिजायर 4 लाइफ सोसाइटी कोई नया काम नही कर रही हैं , आज करोडो लोगो की वजह से ही हम जिन्दा हैं , उन्होंने हमारे लिए पेड़ो की कुर्बानी नहीं दी , हम एक छोटी सी पहल कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले से इस की शुरुआत कर के बाकी सभी राज्यों में पेड़ लगाने हैं। अनूपशर गंगा के पास सिसौना गांव से ये शुरुआत 27. 02 .2021 से शुरुआत कि हैं। डिजायर 4 लाइफ ने वहां 2 एकड़ लैंड ली हैं वही पर ओर उसके आस पास 10000 पेड़ लगाने का काम पूरा करना हैं।
भगवान राम जिन वनों में सालो साल रहे आज उन्ही वनो को काट काट कर हम खाली कर रहे हैं। आज हमे भगवान राम के वनो को बचाना है ओर एक पेड़ लगाना हैं। याद होगा भगवान लक्षिमन की जान बचाने के लिये हनुमान जी जो जड़ी बूटी लाये थे वो भी जंगलो में ही थी। हमे भगवान राम की धरोहर वनो को सुरक्षित ही नही रखना उल्टा ओर पेड़ लगा कर अपनी शर्द्धा का भी परिचय देना हैं।
भारत सोने की चिड़िया हैं , पर जिन्दा चिड़िया को उसका घोसला बना रहे ,उसके लिये पेड़ होना बहुत ही जरुरी हैं। एक सोच , एक प्रयास कुछ भी बदल सकता हैं। ओर इस प्रयास में डिजायर 4 लाइफ के साथ वो लोग जुड़े हैं जिन्होंने हमेशा पेड़ो की रक्षा की हैं। विवेक शर्मा , शिवा कुमार , मुकेश त्यागी , रेखा बाला , दीपिका सिंह , कामनी सिंह , अमरदीप सिंह, फ़रहा अंज़र खान , बॉलीवुड से , डॉ दीपिका जैन , शक्ति बनर्जी , प्रदीप कौर आर्य , सुशील टंडन , नरेश मुदगिल , सपन भारद्वाज , सावन , विजय यदुवंशी फिल्म्स , सर्वेश भारद्वाज, डॉ राजीव विज , रवि कांत शर्मा और पुनीत शर्मा सभी सामाजिक ओर राजनीति से जुड़े हैं हमारी इस मुहीम में साथ हैं।
सब से बड़ा योगदान माननीय पूर्व सांसद श्री राजेश दिवाकर जी हाथरस से , बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और सांस्कृतिक परकॉस्ट [भारतीय जनता पार्टी की ] अध्यक्ष रूबी यादव जी , महिला किसानो की नेता प्रदीप कौर आर्य , उत्तरप्रदेश महिला सशक्तिकरण से प्रज्ञा पाठक , युवा नेता भाई अन्नू पंडित , संभल ज़िले का समस्त पर्शासन साथ में खड़ा होकर इस मुहीम को आगे बढ़ाने में डिजायर 4 लाइफ सोसाइटी की मदद कर रहे हैं। ममता शर्मा जो की संस्था की जनरल सेक्रेटरी हैं वो दिन रात इसे सफल बनाने में लगी हैं। नाम इतने हैं कि लिखना बड़ा मुश्किल हैं पर आप सब का दिल से आभार।
उपासना अरोड़ा जो की डिजायर ग्रुप की ब्रांड अम्बैसडर भी है उनका इस मिशन में बहुत बड़ा योगदान रहा हैं उन्होंने खुद अपने हाथ से भी बहुत पेड़ लगाए हैं। उपासना अरोड़ा का सामाजिक कामो में बहुत बड़ा योगदान रहा हैं।
अन्नू पंडित जो कि युवाओ की जान हैं ओर भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं अपने पूरे युवा साथिओ के साथ आये ओर सब से पेड़ लगवाकर एक सन्देश दिया। उन्होंने सभी से अपील भी की ओर बताया की जीवन में पेड़ो का कितना महत्व हैं।
२७/०२/२०२१ को पूर्वे सांसद राजेश दिवाकर जी ने पेड़ लगा कर शुरआत की और उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष अन्नू पंडित ने भी पेड़ लगाकर कार्य की शोभा बड़ाई। साथ में बोलीवूड के कलाकार और डिजायर फॅमिली के भाई शिवा कुमार ने भी पेड़ लगाकर समाज में अपना संदेश दिया. कि ' पेड़ लगाना हैं देश ओर दुनिआ को बचाना हैं ' डार्क रोज की डायरेक्टर दीपिका सिंह ने भी सिसौना गांव में पेड़ लगाई। दिल्ली से पहुंचे बिज़नेस मेन सपन भारद्धाज ओर अनिल गुप्ता जी ने भी पेड़ लगाए।
.
संभल ज़िले के राजस्व विभाग के अधिकारिओ ने भी पेड़ लगाये। इस काम में भूपिंदर सिंह , चंदरपाल जी , धीरेन्दर सिंह जी, विजय शंकर जी और डी ऍम संभल संजीव रंजन जी का बड़ा सहयोग रहा हैं।
डिजायर का हैं सपना एक पेड़ हो अपना। सबको ये बताना हैं एक पेड़ लगाना हैं। पेड़ लगाना हैं भारत को सुन्दर बनाना हैं।
उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले के सिसौना गांव में डिजायर न्यूज़ की इस पहल की श्री राजेश दिवाकर , श्री अन्नू पंडित , श्री शिवा कुमार , मिस उपासना अरोड़ा , दीपिका सिंह ओर समस्त राजस्व विभाग और समस्त गांव वासिओ ने सरहाना की हैं। जल्द ही इस मिशन को पूरा करके डिजायर ग्रुप ओर भी राज्यों में पेड़ लगाएंगे।


