
किसान अशोक हत्याकांड में आरोपित पक्ष की ओर से काफी संख्या में महिलाएं पुलिस से मिली।
बिजनौर। किसान अशोक हत्याकांड में आरोपित पक्ष की ओर से काफी संख्या में महिलाएं पुलिस से मिली। उन्होंने जेल भेजे गए आरोपितों को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।शहर के मोहल्ला जाटान बी-4 निवासी अशोक की ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना डालने जाते समय सोमवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी थी। अशोक के भाई मनोज और मृतक के बेटे के साढू सुनील निवासी तिबड़ी को नामजद किया गया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। आरोपित सुनील पक्ष की महिलाएं रविवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची। एसएसआइ सुनील कुमार से मुलाकात कर प्रार्थनापत्र दिया। आरोप लगाया कि मृतक के बेटे हिमांशु का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। उसकी पैरवी सुनील कर रहा था। इसके चलते उसे फंसा दिया गया। महिलाओं का कहना है कि जेल गए युवक को निष्पक्ष जांचकर बाहर निकाला जाए। इस दौरान पवन, सुनीता, मुन्नी देवी, गुड्डी, केशो, रिया, नीतू, सुधा, नरेंद्र, शगुन आदि महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। घर में चोरी करने वाला सीसीटीवी फुटेज में दिखा
