delhilivenews.com

CM भगवंत मान ने 154 नए आम आदमी क्लीनिकों का किया उद्घाटन, बोले- अब तक 6.5 करोड़ से ज्यादा OPD सेवाएं
पंजाब में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 154 नए आम आदमी क्लीनिकों का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आम आदमी क्लीनिकों के जरिए लोगों को उनके घरों के नजदीक बेहतर और मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि इन क्लीनिकों में अब तक करीब साढ़े 6 करोड़ OPD सेवाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि लगभग 2 करोड़ लोग यहां से दवाइयां ले चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पुराने ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रही है, ताकि गांवों और दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। इन क्लीनिकों में डॉक्टरों की सुविधा, दवाइयां और मेडिकल टेस्ट की व्यवस्था की जा रही है। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने क्लीनिकों का निरीक्षण भी किया और वहां डॉक्टरों, फार्मेसी, टेस्टिंग लैब तथा मरीजों के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया।

CM भगवंत मान ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंजाब के हर आम नागरिक को उसके घर के पास गुणवत्तापूर्ण और मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं देना है। उन्होंने स्वास्थ्य और लोगों की तंदुरुस्ती को सरकार की प्रमुख प्राथमिकता बताते हुए कहा कि इलाज और दवाइयों का खर्च आम परिवारों पर बोझ नहीं बनना चाहिए। आम आदमी क्लीनिकों के माध्यम से लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के मुद्दों पर भी सरकार की योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की पढ़ाई, दवाइयों और रोजगार से जुड़ी जरूरतों पर ध्यान दे रही है। दोआबा क्षेत्र और होशियारपुर के विकास के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि इलाके के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

रोजगार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार की रोजगार क्रांति के तहत अब तक 70,685 सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना सरकार की अहम प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा, कंडी क्षेत्र के किसानों को नहरी पानी उपलब्ध करवाने के लिए लिफ्ट पंपों के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है, जिससे खेती के लिए सिंचाई की सुविधा बेहतर बनाने में मदद मिल रही है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुविधाओं का विस्तार करने के लिए काम कर रही है। नए आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत से राज्य में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा बढ़ने और लोगों को अपने नजदीक इलाज की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर पर चला बुलडोजर, गुस्साए लोगों ने बाहर पड़े सामान में लगाई आग
पंजाब के मानसा में नशों के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में प्रशासन ने मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार के घर और मेडिकल स्टोर पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। यह कार्रवाई पुलिस की निगरानी में की गई। मौके पर मानसा के डिप्टी कमिश्नर (DC), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान लोगों ने आरोपी के मेडिकल स्टोर में भी तोड़फोड़ की। दुकान के अंदर से दवाइयां और अन्य सामान निकालकर बाहर फेंक दिया गया। इसके बाद बुलडोजर से दुकान को गिरा दिया गया। घटना से नाराज लोगों ने बाहर पड़े सामान में आग लगा दी। झोटा की हत्या के विरोध में सिख संगठनों ने मानसा में बाजार भी बंद करवाए।

पुलिस के मुताबिक, नशों के खिलाफ आवाज उठाने वाले 45 वर्षीय परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को राजस्थान के सालासर से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को फेसबुक लाइव के दौरान झोटा पर गोलियां चलाई गई थीं।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई के बीच मामले को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। फिलहाल, इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

पंजाब की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम निर्णायक चरण में, भगवंत मान सरकार ने नशे की रोकथाम के लिए मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को दी गति
पंजाब सरकार की नशा-विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के निर्णायक चरण में प्रवेश करने के साथ ही राज्य सरकार नशे के ख़िलाफ़ लड़ाई में जनभागीदारी को मज़बूत करने के लिए मानसिक स्वास्थ्य, समय रहते हस्तक्षेप और सामुदायिक सहयोग के महत्त्व को उजागर कर रही है, इस दिशा में राज्यभर के स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से नशे की रोकथाम के लिए जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

इसी कड़ी में, विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को रायत -बहरा विश्वविद्यालय में ‘मेंटल हेल्थ एंड रिड्यूसिंग द डिमांड फॉर ड्रग्स’ विषय पर एक पैनल चर्चा आयोजित की गई। इसका आयोजन पंजाब के सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग और नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन (एनएपीडीडीआर) के तहत डेटा इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल सपोर्ट यूनिट (डीआईटीएसयू) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने ज़ोर दिया कि नशे की समस्या को केवल शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। इसके मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक पहलू भी हैं। तनाव, अकेलापन, साथियों का नकारात्मक प्रभाव और निजी जीवन की परेशानियाँ युवाओं को नशे के प्रति संवेदनशील बना सकती हैं। इसलिए पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम के तहत समय रहते हस्तक्षेप, पारिवारिक सहयोग, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और ज़रूरत पड़ने पर समय पर पेशेवर सहायता लेने के महत्त्व को उजागर किया जा रहा है।

इस पैनल चर्चा के साथ राज्य के लीडरशिप इन मेंटल हेल्थ प्रोग्राम (एलएमएचपी) के फेलो के लिए आयोजित सप्ताह भर के प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी समापन हुआ, इस कार्यक्रम को नशे की समस्या को कम करने के उद्देश्य से शुरू की गई देश की पहली फेलोशिप बताया गया।

चर्चा में मनोवैज्ञानिक प्रनीत कौर, मनोचिकित्सक डॉ. सुखतेज साहनी, सोशल इन्फ्लुएंसर मेहुल सैनी और मोटरसाइकिल राइडर शिवानी चौहान ने भाग लिया, कार्यक्रम में विद्यार्थी, राइडर समूहों के सदस्य और अन्य प्रतिभागी भी उपस्थित रहे।

विद्यार्थियों से आग्रह किया गया कि वे नशीले पदार्थों को आज़माने के लिए साथियों के दबाव में न आएँ। साथ ही, यदि किसी मित्र में नशे के सेवन के संकेत दिखाई दें, तो उसका मज़ाक उड़ाने या उसे अलग-थलग करने के बजाय उसे सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित करें। विशेषज्ञों ने नशे की रोकथाम के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, खेलकूद एवं मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेने और सकारात्मक मित्रता विकसित करने की सलाह दी।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अपनी भावनात्मक परेशानियों को दबाने के बजाय माता-पिता, शिक्षकों या अन्य विश्वसनीय लोगों के साथ साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया और यह भी कहा कि आवश्यकता पड़ने पर मनोवैज्ञानिक परामर्शदाताओं या योग्य स्वास्थ्य विशेषज्ञों से सहायता लेने में संकोच नहीं करना चाहिए।

इसी सुबह मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फतेहगढ़ साहिब के छप्पड़ चिड़ी से ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम के निर्णायक चरण की शुरुआत की। उन्होंने पंजाब अगेंस्ट ड्रग्स बाइकर्स रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, यह रैली पूरे पंजाब में निकाली जाएगी। इसका उद्देश्य नशे के ख़िलाफ़ लड़ाई को जन आंदोलन बनाना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी लोगों से नशे के ख़िलाफ़ इस लड़ाई में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के ख़िलाफ़ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की ज़िम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी ज़रूरी है।

NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की दिन-रात की मेहनत लाई रंग, HUNAR Punjab पोर्टल हुआ लाइव
चंडीगढ़, 13 अक्टूबर 2026: HUNAR Punjab पोर्टल की सफल शुरुआत NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम की लगातार मेहनत, तकनीकी विशेषज्ञता और टीमवर्क का नतीजा है। टीम ने कम समय में इस राज्यव्यापी डिजिटल प्लेटफॉर्म को तैयार करके लाइव करने में अहम भूमिका निभाई।

इस पोर्टल को लाइव करने में श्री अनिल डोगरा, श्री संजीव, श्री काशिफ, श्री गुरतरण, श्री हरमीत, श्री तुषार और श्री हरबंस ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन सभी के सामूहिक प्रयासों से पंजाब भर के संस्थानों और विद्यार्थियों तक पहुंच बनाने वाला एक डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार हुआ है।

HUNAR Punjab पोर्टल पर अब तक राज्य के 1,750 से अधिक शैक्षणिक संस्थान जुड़ चुके हैं। इसके जरिए ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर्स (TPOs), फैकल्टी सदस्यों और हजारों विद्यार्थियों को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाया गया है।

इस पोर्टल का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों, विद्यार्थियों और उद्योग जगत के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को स्किल डेवलपमेंट, ट्रेनिंग और रोजगार के अवसरों तक पहुंच बनाने में सहायता देना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

HUNAR Punjab पोर्टल का लाइव होना राज्य की डिजिटल पहल के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह परियोजना दिखाती है कि तकनीक, समर्पण और टीमवर्क के जरिए किस तरह पूरे पंजाब के लिए उपयोगी डिजिटल समाधान तैयार किया जा सकता है। इसमें NIC पंजाब डिवीजन-6 की टीम का योगदान विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा है।

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: CM भगवंत सिंह मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि हमारी सरकार नौजवानों को अपने पैरों पर खड़े होने के योग्य बनाने के लिए पंजाब की शिक्षा प्रणाली में बदलाव कर रही है और रोजगार के अवसर पैदा कर रही है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमारा मुख्य लक्ष्य नौकरी खोजने वालों को नौकरियां देने वाले बनाना है। यहां आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के 14वें कन्वोकेशन समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करने के साथ-साथ मेरिट के आधार पर 70,000 सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने आगे कहा कि पिछली सरकारों द्वारा शिक्षा और रोजगार की की गई अनदेखी ने ही नौजवानों को विदेशों में अवसर खोजने के लिए मजबूर किया था।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि चार साल के लगातार प्रयासों ने पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में पहले नंबर पर पहुंचा दिया है और उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वे राज्य के सुनहरे भविष्य की नींव शिक्षा और खेलों को बनाएं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भाजपा पर तीखा निशाना साधते हुए कहा कि वे पंजाब को बदनाम करने की बजाय गुजरात से नशों की सप्लाई को रोकें।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज मुझे आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, कपूरथला के 14वें कन्वोकेशन समारोह में विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। डिग्री केवल कागज का टुकड़ा नहीं है, यह एक ऐसा सर्टिफिकेट है, जो नौजवानों को उनके सपनों को हकीकत में बदलने के अवसर देता है। हमारा लक्ष्य पंजाब के नौजवानों को नौकरियां खोजने वाले नहीं, बल्कि नौकरियां देने वाले बनाना है। शिक्षा और खेल पंजाब के सुनहरे भविष्य की कुंजियां हैं। डिग्री प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को दिल से बधाई। मैं उनके सफल भविष्य की कामना करता हूं। इंकलाब जिंदाबाद।”

कन्वोकेशन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जो लोग नशे की समस्या को लेकर पंजाब को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें पहले इस समस्या से निपटने में अपनी नाकामी के लिए जवाबदेह होना चाहिए। मैं भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को चुनौती देता हूं कि वह स्पष्ट करे कि केंद्र और गुजरात दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद गुजरात और देश के अन्य हिस्सों की बंदरगाहों के रास्ते नशों की सप्लाई कैसे जारी रही। पंजाब किसी को यह इजाजत नहीं देगा कि नशा तस्करी की समस्या के राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य को अनदेखा करके निशाना बनाकर आलोचना और राजनीतिक प्रचार के माध्यम से छवि खराब की जाए। जो लोग अपने राज्यों में इस समस्या से प्रभावशाली ढंग से निपटने में असफल रहे, उन्हें पंजाब की ओर उंगली उठाने से पहले अपना रिकॉर्ड देखना चाहिए।”

डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें रंगला पंजाब बनाने के लिए अपने ज्ञान, हुनर और उद्यमी भावना का उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कन्वोकेशन समारोह को विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण अवसर बताया और इस बात पर जोर दिया कि डिग्री कागज के टुकड़े से कहीं बढ़कर है। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने, उनकी इच्छाओं को पूरा करने और समाज में सार्थक योगदान देने का अवसर है।

देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और अपनी इच्छाओं को हकीकत में बदलने के लिए अथक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। महान पंजाबी कवि अवतार पाश की पंक्तियों का हवाला देते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे मुश्किलों के सामने कभी भी अपने सपने न छोड़ें। उन्होंने कहा, “विद्यार्थी जीवन नौजवानों को दुनिया की कड़वी हकीकतों के लिए तैयार करता है, जहां सफलता के लिए दृढ़ता, अनुशासन, नवीनता और अलग सोचने की हिम्मत की जरूरत होती है। तुम्हारा ज्ञान और महारत केवल व्यक्तिगत तरक्की तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। इन्हें समाज की भलाई और पंजाब की तरक्की के लिए उपयोग करो।”

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें नौजवानों के लिए उपयुक्त अवसर पैदा करने में असफल रहीं, जिस कारण बहुत से नौजवानों को बेहतर भविष्य के लिए विदेशों की ओर देखना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि पंजाब के नौजवान अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकें और पंजाब में ही सफल करियर बना सकें।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने गुणवत्ता, पहुंच, आधुनिक बुनियादी ढांचे और व्यावहारिक हुनर पर नए सिरे से जोर देते हुए शिक्षा प्रणाली में व्यापक बदलाव लाए हैं। उन्होंने कहा कि सुधारों को प्रभावशाली ढंग से लागू करना सुनिश्चित करने के लिए एक ही मंत्री के अधीन शिक्षा के तीनों विंगों में बेहतर तालमेल कायम किया गया है। उन्होंने कहा, “सरकारी स्कूलों को फर्नीचर, स्मार्ट क्लासरूम और आधुनिक साइंस लैब से लैस किया जा रहा है, जबकि नए कोर्स विद्यार्थियों को उभरती प्रौद्योगिकियों और नए जमाने के करियर के लिए तैयार कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि आम परिवारों के बच्चों को भी वही मानकीय शिक्षा और अवसर मिलें जो विशेषाधिकार प्राप्त विद्यार्थियों को मिलते हैं।”

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियां सीखने और पंजाब के कक्षाओं में अंतरराष्ट्रीय शिक्षण प्रथाओं को लागू करने के लिए सिंगापुर और फिनलैंड भेजा गया है। उन्होंने आगे कहा, “सरकार शिक्षा प्रक्रिया को अधिक रोचक, संवादात्मक और समकालीन आवश्यकताओं के अनुरूप बना रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अन्य उभरती प्रौद्योगिकियां विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रही हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य युवाओं को तेजी से प्रतिस्पर्धी होती दुनिया में सफल होने के लिए आवश्यक ज्ञान, आत्मविश्वास और व्यावहारिक क्षमताओं से लैस करना है।

शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब की प्रगति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि नीति आयोग के अनुसार, पंजाब वर्ष 2022 से पहले 27वें स्थान पर था, लेकिन अब शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार, शिक्षण के स्तर को मजबूत करने और आर्थिक पृष्ठभूमि से परे सभी विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच बढ़ाने के निरंतर प्रयासों को दिया।

उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि आर्थिक परिस्थितियां किसी भी प्रतिभाशाली विद्यार्थी को अपनी क्षमता का पूर्ण विकास करने से न रोकें। उन्होंने कहा, “शिक्षा एक समानतापूर्ण और समृद्ध समाज की नींव है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और अवसर केवल उन लोगों तक सीमित न रहें, जो महंगे संस्थानों में प्रवेश खरीद सकते हैं। हम युवाओं को आधुनिक कौशल, तकनीकी ज्ञान और उद्यमशील सोच से लैस करना चाहते हैं, ताकि वे नौकरी तलाशने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सामान्य परिवारों के 882 विद्यार्थियों का नीट परीक्षा में सफल होना इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा केवल विशेषाधिकार प्राप्त लोगों की जागीर नहीं है। जब विद्यार्थियों को उचित अवसर और सहयोग मिलता है, तो वे शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान यह सुनिश्चित किया है कि अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के भुगतान में एक सेमेस्टर की भी देरी न हो। इससे आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के विद्यार्थी बिना किसी अनावश्यक वित्तीय अनिश्चितता के अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकते हैं।

उन्होंने कहा, “प्रतिभा समाज के हर वर्ग में मौजूद है। युवाओं को केवल निष्पक्ष अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित सहयोग की आवश्यकता है। हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि आर्थिक बाधाएं शिक्षा के मार्ग में रुकावट न बनें और योग्य विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकें।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने बिना किसी पैसे, सिफारिश या पक्षपात के, पूरी तरह योग्यता के आधार पर 70,685 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा, “पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने युवाओं का आत्मविश्वास बहाल किया है और यह साबित किया है कि सरकारी नौकरी सिफारिश के बजाय कड़ी मेहनत और योग्यता के आधार पर प्राप्त की जा सकती है। हमारी प्राथमिकता ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां प्रत्येक योग्य युवा को सफल होने का अवसर मिले।”

उन्होंने डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से अपील की कि वे प्रौद्योगिकी, नवाचार, उद्योग और उद्यमिता के क्षेत्र में उभर रहे अवसरों का लाभ उठाएं तथा पंजाब के आर्थिक विकास में योगदान दें।

विद्यार्थियों को सक्रिय, उद्देश्यपूर्ण और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी अवसर पैदा करना और आवश्यक सहयोग प्रदान करना है, जबकि युवाओं को ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए इन अवसरों का सदुपयोग करना होगा। उन्होंने कहा, “सरकार एक हवाई अड्डे के रनवे की तरह होती है, जो विमान को उड़ान भरने के लिए मंच प्रदान करती है। हम अवसर पैदा कर सकते हैं और सहयोग प्रदान कर सकते हैं, लेकिन ऊंचाइयों तक पहुंचना युवाओं पर निर्भर करता है। पंजाब के युवाओं में अपार प्रतिभा है और हमारी प्राथमिकता ऐसा वातावरण तैयार करना है, जहां राज्य के भीतर ही उनकी क्षमताओं का पूरा उपयोग किया जा सके।”

उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी जड़ों से जुड़े रहने, पंजाब के मूल्यों को बनाए रखने और दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बनने की अपील की। उन्होंने विद्यार्थियों को आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान, अनुभव और विशेषज्ञता का उपयोग उन लोगों की सहायता के लिए करें, जिन्हें अवसरों तक पहुंचने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब का भविष्य शिक्षित, कुशल, आत्मविश्वास से भरपूर और सामाजिक रूप से जिम्मेदार युवा पीढ़ी पर निर्भर करता है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक बच्चे के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रत्येक योग्य युवा के लिए निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली भारतीय हॉकी टीम के छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया। सम्मानित खिलाड़ियों में टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, जुगराज सिंह और सुखजीत सिंह शामिल थे।

खिलाड़ियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी उपलब्धियां समर्पण, अनुशासन, कड़ी मेहनत और टीम भावना का परिचायक हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब का खेलों में गौरवशाली इतिहास रहा है और यहां के बेटे-बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गर्व के साथ भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारे हॉकी खिलाड़ियों की उपलब्धियां पंजाब और पूरे देश के लिए गर्व की बात हैं। उनका समर्पण और कड़ी मेहनत दर्शाती है कि अनुशासन और लगन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ क्या-क्या हासिल किया जा सकता है।”

उन्होंने एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए पंजाब की तैयारियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर राज्य की खेल संस्कृति, मेहमाननवाजी और संगठनात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. अरविंद कुमार बंसल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

परमिंदर झोटा की हत्या के पीछे आपसी रंजिश, मुख्य आरोपी 24 घंटे में किया जाएगा गिरफ्तार : हरजीत सिंह, DIG मानसा रेंज
मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर झोटा की हत्या की शुरुआती जांच से पता चला है कि घटना के पीछे आपसी रंजिश है। डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) हरजीत सिंह ने मंगलवार को भरोसा दिलाया कि पुलिस टीमें 24 घंटे में मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए काम कर रही हैं। इस मामले में एक मुख्य साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है, परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मीडिया से बात करते हुए, डीआईजी मानसा रेंज हरजीत सिंह ने कहा, “पुलिस को आज सुबह करीब 10:30 बजे घटना की जानकारी मिली। शुरुआती जांच में पता चला है कि मानसा में काम करने वाले एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परमिंदर झोटा पर केमिस्ट शॉप के मालिक अश्विनी कुमार नेथ ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई, जिससे उनकी मौत हो गई।”

उन्होंने कहा, “एक एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें बनाई गई हैं। उसके परिवार वालों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जबकि उसके एक खास साथी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीमें मुख्य आरोपी का पता लगाने और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए सीआईडी और दूसरे विभागों के साथ कोऑर्डिनेट कर रही हैं।”

डीआईजी ने आगे कहा, “शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह हत्या आपसी रंजिश के कारण की गई थी। इन दोनों लोगों के बीच 2023 में भी एक घटना हुई थी और इस पुराने झगड़े की भी जांच की जा रही है।”

प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए डीआईजी हरजीत सिंह ने कहा, “हमने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया है कि मुख्य आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

निजी रंजिश हिंसा का बहाना नहीं हो सकती, जिम्मेदार लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी: बलतेज पन्नू

इस बीच, आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज और स्टेट जनरल सेक्रेटरी (ऑर्गनाइजेशन) बलतेज पन्नू ने कहा, “परमिंदर झोटा की हत्या के पीछे निजी रंजिश की ओर इशारा करने वाले पुलिस के शुरुआती तथ्यों की पूरी जांच होनी चाहिए। निजी विवाद चाहे जो भी हो, किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का कोई हक नहीं है।”

उन्होंने आगे कहा, “इस जुर्म के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए और जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए ताकि कानून के मुताबिक इंसाफ मिल सके।”

बादलों की ‘पंजाब बचाओ’ मुहिम पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश: बलतेज पन्नू
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मंगलवार को कहा कि अकाली दल (बादल) का नया ‘पंजाब बचाओ‘ मुहिम  पंजाबियों को गुमराह करने की एक और कोशिश है। उन्होंने कहा कि लोग सरकार के दौरान पार्टी के रिकॉर्ड, तीन कृषि कानूनों के लिए इसके समर्थन और पंजाब और सिख समुदाय से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर इसके बार-बार यू-टर्न को नहीं भूले हैं। उन्होंने कहा कि अकाली लीडरशिप अपने कामों और फैसलों पर सवालों से बचते हुए राजनीतिक नारों के ज़रिए अपने अतीत को मिटा नहीं सकती।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, आप पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा, “2007 से 2017 तक, जब अकाली-भाजपा सरकार पंजाब पर राज करती थी, तो राज्य में चिट्टे का फैलाव, गैंगस्टरों का उदय और ट्रांसपोर्ट , केबल और रेत माफिया का बढ़ना देखा गया। वही नेता जो अब पंजाब को बचाने का दावा कर रहे हैं, उस समय राज्य के मुखिया थे। पंजाबियों को उनके रिकॉर्ड के बारे में सवाल पूछने का पूरा अधिकार है।”

तीन खेती कानूनों का ज़िक्र करते हुए आप पंजाब मीडिया इंचार्ज ने कहा कि जब कानून बने थे, तब बादल परिवार ने खुलकर इनका समर्थन  किया था और लोगों को इसके फ़ायदों के बारे में बार-बार समझाने की कोशिश की थी। उन्होंने स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल के बयानों का ज़िक्र किया, जो इन कानूनों के समर्थन में थे। उन्होंने कहा, “सुखबीर बादल ने खुद अकाली दल की इस मांग के बारे में बात की थी कि मौजूदा मंडी सिस्टम को खत्म कर दिया जाए। तीनों खेती कानूनों ने मंडी के इंफ्रास्ट्रक्चर को खतरे में डाल दिया था, जिसके ज़रिए पंजाब के किसान अपनी उपज बेचते हैं। अकाली लीडरशिप ने शुरू में इन कानूनों का समर्थन  किया था और अपना स्टैंड तभी बदला जब किसानों और पंजाब के लोगों को एहसास हुआ कि इससे खेती को कितना खतरा है और उस समर्थन  के राजनीतिक  नतीजे सामने आ गए।”

भाजपा सरकार के ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) फंड को रोकने को पंजाब के मंडी इंफ्रास्ट्रक्चर को कमज़ोर करने की कोशिशों से जोड़ते हुए, उन्होंने यह भी कहा कि अकाली दल को उन मुद्दों पर अपनी स्थिति साफ़ करने की ज़रूरत है जो सीधे किसानों और राज्य की ग्रामीण आर्रथिकता पर असर डालते हैं।

2015 में बेअदबी की घटनाओं के बाद हुए घटनाक्रम का ज़िक्र करते हुए, बलतेज पन्नू ने कहा कि 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने के बाद अकाली लीडरशिप ने अपना स्टैंड बदल लिया था। उन्होंने आगे कहा, “सुखबीर बादल ने बेअदबी की घटनाओं और उसके बाद कोटकपूरा और बहबल कला में हुई पुलिस कार्रवाई की ज़िम्मेदारी ली थी, लेकिन बाद में दावा किया कि ये बयान दबाव में दिए गए थे।”

बलतेज पन्नू ने कहा, “पंजाबी 2015 की बेअदबी की घटनाओं, कोटकपूरा में सिख संगत के खिलाफ हुई बेअदबी या बहबल कला में पुलिस गोलीकांड  में दो लोगों की मौत को नहीं भूले हैं। ये घटनाएं आज भी पंजाब के लिए गहरे दुख का कारण हैं। अकाली लीडरशिप को अपने कामों के लिए जवाब देना चाहिए, न कि जब भी उन पर राजनीतिक दबाव आए तो अपनी बात बदलने की कोशिश करनी चाहिए।”

अकाली सांसद  हरसिमरत कौर बादल के सोशल मीडिया पोस्ट पब्लिश होने के कुछ घंटे बाद उसे डिलीट करने पर सवाल उठाते हुए, बलतेज पन्नू ने दिल्ली में गुरुद्वारा बंगला साहिब में हाल ही में हुई घटना पर अकाली लीडरशिप के रिएक्शन के बारे में सफाई मांगी। “अकाली लीडरशिप पंजाब और सिख कम्युनिटी को नेतृत्व करने का दावा करते हुए संवेदनशील सिख मुद्दों पर बार-बार अपना स्टैंड क्यों बदलती है? लोग उन नेताओं से स्पष्टता और स्थिरता के हकदार हैं जो अपने राजनीतिक  मुहिम  में सिख भावनाओं और धार्मिक संस्थाओं का ज़िक्र करते हैं।”

बलतेज पन्नू ने श्री आनंदपुर साहिब में एक सराय में रहने वाली एक महिला के मामले में सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल और बिक्रम मजीठिया की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। उन्होंने उसके रहने के हालात और अकाली लीडरशिप को इस मामले के बारे में क्या पता था, इस पर क्लैरिटी मांगी। उन्होंने कहा, “अकाली लीडरशिप शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एसजीपीसी) के कामकाज और संस्था में उसकी भूमिका के बारे में सवालों से बच नहीं सकती। सिख संस्थाओं से जुड़े मामलों में ट्रांसपेरेंसी और अकाउंटेबिलिटी की ज़रूरत होती है, न कि मुश्किल सवाल पूछे जाने पर चुप्पी की।”

बंदी सिंहों परिवार के मुद्दे पर बलतेज पन्नू ने कहा कि अकाली नेताओं की लिखी चिट्ठियां और इस मामले पर उनका स्टैंड सबके सामने है। उन्होंने कहा, “अकाली लीडरशिप के पब्लिक दावों और उनके पिछले कामों के बीच का अंतर उनकी विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। पंजाबियों को यह जानने का हक है कि इतने ज़रूरी मुद्दों पर पार्टी का स्टैंड क्यों बदलता रहता है।”

अपनी बात खत्म करते हुए बलतेज पन्नू ने कहा कि अकाली दल बादल एक बार फिर अपने ‘पंजाब बचाओ‘ मुहिम  के ज़रिए पंजाबियों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन पंजाब के लोग उसका रिकॉर्ड नहीं भूले हैं। उन्होंने कहा, “पंजाब के लोग तीन खेती कानूनों, 2015 की बेअदबी की घटनाओं, कोटकपूरा पुलिस एक्शन या बहबल कलां गोलीकांड  की घटना पर बादलों के स्टैंड को नहीं भूले हैं। कोई भी राजनीतिक  ड्रामा या नए नारे इन यादों को मिटा नहीं सकते। पंजाबी उन लोगों के बीच का फर्क जानते हैं जो उनके साथ खड़े हैं और जो बार-बार उनके भरोसे को तोड़ते हैं।”

परविंदर झोटा हत्याकांड में CM मान का बड़ा एक्शन, बुलाई हाई लेवल मीटिंग
मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद पंजाब सरकार सक्रिय हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मामले के बाद एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है, जिसमें सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर और एसएसपी शामिल होंगे। इस बैठक में राज्य की कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार, 13 अक्टूबर की सुबह मानसा में परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और झोटा के समर्थकों की ओर से प्रदर्शन भी किए गए। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए मानसा जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया।

वहीं, परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच को लेकर मानसा के एसएसपी ने जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसएसपी ने यह भी कहा कि मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे मिसाल के तौर पर सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी।

अब इस मामले में पुलिस की जांच, आरोपी की गिरफ्तारी और सरकार की ओर से उठाए जाने वाले अगले कदमों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

मानसा में परविंदर झोटा की हत्या पर AAP का बयान, बलतेज पन्नू ने की कड़ी निंदा
मानसा में दिनदहाड़े परविंदर सिंह झोटा की हत्या की घटना के बाद अब राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। आम आदमी पार्टी के नेता बलतेज पन्नू ने इस वारदात की कड़े शब्दों में निंदा की है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या की गई। वहीं, इस घटना को एक केमिस्ट की दुकान चलाने वाले व्यक्ति द्वारा अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है।

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बलतेज पन्नू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर कहा कि मानसा में हुई हत्या बेहद निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब में किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

बलतेज पन्नू ने कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस वारदात के बाद मामला चर्चा में है और अब इस केस में पुलिस की अगली कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

शहीद ASI इकबाल सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM भगवंत मान ने किया ऐलान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नौशहरा पन्नुआं में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पंजाब पुलिस के ASI इकबाल सिंह के परिवार को 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मी की बहादुरी को सलाम करते हुए दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए ASI इकबाल सिंह की बहादुरी और जज्बे को दिल से सलाम है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ खड़ी है और परिवार की मदद के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।

मुख्यमंत्री की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, शहीद के परिवार को कुल 2 करोड़ रुपये की सहायता दी जाएगी। इसमें पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपये एक्स-ग्रेशिया राशि के रूप में दिए जाएंगे, जबकि HDFC बैंक की ओर से 1 करोड़ रुपये की बीमा राशि दी जाएगी।

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार अपने शहीदों और उनके परिवारों की हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की।

इस दौरान पंजाब पुलिस के DGP गौरव यादव ने भी ASI इकबाल सिंह की शहादत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि बहादुर पुलिस अधिकारी इकबाल सिंह ने ड्यूटी निभाते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी। पंजाब पुलिस इस दुख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

DGP ने आगे कहा कि शहीद ASI इकबाल सिंह को पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। उन्होंने शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार और रिश्तेदारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।