राजनिती

भाजपा के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर महापौर आशा शर्मा ने उपलब्धियो पर प्रकाश डाला*

Prabhat Tiwari

आज भाजपा का 44वां स्थापना दिवस पूरे भारत मे हर्ष के साथ मनाया जा रहा है देश मे सभी शक्ति केंद्रों/बूथों पर/मण्डल एवं वार्डो में स्थापना दिवस के कार्यक्रम रखकर उपलब्धियां एवं योगदान पर प्रकाश डाला गया, इसी कार्यक्रम के अंतर्गत महापौर आशा शर्मा ने कविनगर मंडल के शक्ति केंद्र 7 के बूथ नम्बर 437 पर स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें महापौर ने भारत माता की जय के नारे के साथ कार्यक्रम शुरू किया एवं भाजपा में योगदान एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला एवं साथ ही सभी बूथ अध्यक्ष/बूथ प्रभारियों एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर सम्मान किया। महापौर आशा शर्मा ने पूर्व में भाजपा समर्पित महापुरुष जैसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी,श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी,सरदार पटेल जी, अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं अन्य को याद किया एवं पुष्प अर्पित किए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दुष्यंत पुंडीर, पार्षद कुसुमलता त्यागी, आर के त्यागी,सेक्टर प्रमुख़ संजीव चौधरी,बूथ अध्यक्ष राजेश शर्मा,राजवीर जी,सुनील कुमार वैध,संजय त्यागी,राज कुमार त्यागी,मनोज त्यागी,अजेन्द्र चौधरी, संजीव त्यागी,सुरेश मिश्रा, डी पी एस चौहान, सुनील गॉड,जयनेंद्र जी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Report :- Prabhat Tiwari
Posted Date :- 17-04-2023

राजनिती