राजनिती

खाना बनाते समय गैस लीक होने से अचानक आग लग गई।

Desk

धामपुर के गांव सुहागपुर में रात करीब 9 बजे खाना बनाते समय गैस लीक होने से अचानक आग लग गई। इस घटना से आसपास में अफरातफरी मच गई, घर में मौजूद सदस्‍य बाहर की ओर भागे, लेकिन तब‍तक आग की चपेट में पांच लोग आ चुके थे। जिससे दो बच्चों सहित पांच लोग झुलस गए। सभी को धामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।कालागढ़ रोड स्थित गांव सुहागपुर में 35 वर्षीय अखलाक, पत्नी नजराना, 5 वर्षीय बेटी जुबेरिया और 10 वर्षीय पुत्र अनस के साथ रहते हैं। इसी घर में अखलाक की बहन नजराना और पिता इसरार अहमद भी साथ रहते हैं। इसरार अहमद ने बताया कि वह नमाज पढ़ने गए थे ,इसी दौरान नजराना घर में खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस लीक हो गई और चारों ओर आग फैल गए।इस हादसे में अखलाक, मुजाहिदा, जुबेरिया, अनस और नजरना पांचो बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने घर में पहुंचकर आग पर काबू पाया और सभी को धामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है, सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रहे हैं कोतवाल अरुण कुमार त्यागी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

Report :- Desk
Posted Date :- 07-03-2021

राजनिती