राजनिती

फ्रांस हमले को जायज बताने पर शायर मुनव्वर राणा को कुमार विश्वास ने दिया यू जवाब...

Ashok Gupta

शायर मुनव्वर राणा ने फ्रांस हमले को ठहराया जायज़ तो कुमार विश्वास ने यूं दिया ज़वाब.....

 

रिपोर्ट अशोक गुप्ता

मुनव्वर राणा के फ़्रांस पर दिए गए विवादित बयान पर हिंदी के प्रमुख कवि कुमार विश्वास ने शायराना अंदाज़ में अपनी प्रतिक्रिया दी है।


Delhi live news Edited By Ashok Gupta Updated: November 02, 2020 4:11 am

कुमार विश्वास ने मुनव्वर राणा के विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है
शायर मुनव्वर राणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे कथित तौर पर फ्रांस में हुए आतंकी हमले को जायज ठहरा रहे हैं। इस विवादित वीडियो को लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है। इसी बीच राणा के इस विवादित बयान पर हिंदी के चर्चित कवि कुमार विश्वास ने भी टिप्पणी की है। कुमार विश्वास ने ट्विटर पर शायराना अंदाज़ में लिखा, ‘नर्म अल्फ़ाज़ भली बातें मोहज्जब लहज़े, पहली बारिश में ही ये रंग उतर जाते हैं।’

Advertisement...... 

ट्वीट में उन्होंने एक खबर भी शेयर की है जिसमें लिखा है, ‘देश के जाने – माने शायर मुनव्वर राणा ने फ्रांस को लेकर विवादित बयान दिया है। फ्रांस के हमलों को उन्होंने सही ठहराया है।’ आपको बता दें कि शायर मुनव्वर राणा ने फ्रांस में हो रही हिंसक घटनाओं को जायज़ ठहराते हुए कहा था, ‘ किसी भी मजहब के बारे में आप कुछ कहें तो आप तैयार रहिए कि आप मारे जा सकते हैं। नफ़रत फ्रांस ने फैलाई है तो आतंकी तो फ्रांस हुआ न। आतंकी मुसलमान कहाँ से हो गए।’


फ्रांस अटैकः मेरे मां-बाप का कोई बना दे ऐसा कार्टून, तो हम उसे मार देंगे- बोले मुनव्वर राणा, भड़के योगी के मंत्री- शायर की आड़ में दिखा ‘बहरूपिया आतंकी’
आखिर क्यों कुमार विश्वास बोले- अब गाय पालना रिस्की हो गया है? जानिये
COVID-19LOCKDOWNPHOTOS
उन्होंने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘कोई मेरे मां – बाप का ऐसा गंदा कार्टून बना दे तो हम उसे मार देंगे।’ एक और इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘फ़्रांस में गला काटने की घटना पर जो इतना हल्ला हो रहा है कि यह इस्लामी आतंकवाद है और बाकी सब, यह कुछ नहीं है। जिसने कार्टून बनाया उसने गलत किया, जिसने कत्ल किया, वो उसका पागलपन था। यह बात कहना कि यह इस्लामी आतंकवाद है, यह भड़काने जैसा है।’

ADVERTISEMENT

लेकिन अब इस विवादित बयान पर शायर ने अपनी सफाई पेश की है। उनका कहना है कि उन्होंने कभी वहां पर हो रही सीरियल किलिंग को सही नहीं ठहराया। उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। एक टीवी चैनल को अपनी सफाई पेश करते हुए उन्होंने कहा कि फ़्रांस में हो रही हिंसा को कभी भी मैंने जायज़ नहीं कहा था। मुनव्वर राणा ने कहा, ‘मेरी बात का दूसरा मतलब निकाला गया। फ्रांस में जो हुआ वो बुरा हुए। मजहब के नाम पर ये रोजाना हो रहा है। आतंकवाद तो आतंकवाद होता है। इंसान के बिना धर्म का कोई मतलब नहीं हो सकता.. 

 अगली खबर. .... 

Report :- Ashok Gupta
Posted Date :- 02/11/2020

राजनिती