राजनिती

नगर कांग्रेस कमेटी किच्छा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

Desk

नगर कांग्रेस कमेटी किच्छा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार सभी वर्गों को ध्यान में रखकर दी गई जिम्मेदारी आगामी चुनावों के दृष्टिगत बैलेंस बनाने का किया गया प्रयास कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी का हुआ गठन* किच्छा।* कांग्रेस कमेटी नगर अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बबलू ने प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा एवं जिलाध्यक्ष की संस्तुति पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की जंबो सूची जारी कर दी है। नगर अध्यक्ष चौधरी ने घोषित कार्यकारिणी में सभी धर्म- जाति एवं वर्गों के कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए कार्यकर्ताओं की क्षमता के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी है। नगर स्थित अनुपम सिनेप्लेक्स कार्यालय में नगर कांग्रेस कमेटी के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। कांग्रेस नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने प्रदेश नेतृत्व व जिला अध्यक्ष के दिशा निर्देशन में कार्यकारिणी का विस्तार कर सक्रिय कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी देते हुए कार्यकारिणी का विस्तार किया है। नगर अध्यक्ष चौधरी ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे एवं प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए भाजपा सरकार की जन विरोधी एवं विकास विरोधी नीतियों को जन - जन तक पहुंचाकर कांग्रेस के पक्ष में प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की टीम एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएगी और पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। नगर अध्यक्ष चौधरी की घोषित कार्यकारिणी में 13 उपाध्यक्ष, 6 महामंत्री, 4 संगठन महामंत्री एवं दो महामंत्री प्रशासन के अलावा दो दर्जन मंत्री एवं संगठन महामंत्री, मीडिया प्रभारी व सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। घोषित कार्यकारिणी।* *उपाध्यक्ष-* स० हरभजन सिंह, केवल हुडिया, नजाकत खान, विमल भारती; अफजाल शैरी, स0 हरविन्दर पाल सिंह 'पप्पी', मो0 आरिफ कुरेशी, एन. यू खान, छोटे लाल कोली, इम्तियाज मलिक, लियाकत अंसारी, इंतज़ार अहमद, फरीद बाबा, *(महामंत्री-* नितिन शर्मा, फजील खान, मंगली प्रसाद गंगवार, धर्मेन्द्र सिंधी, मिस्वाउल कुरेशी, अकरम खान। ( *महामंत्री संगठन*- जगरूप सिंह गोल्डी, जीवन जोशी, जावेद मलिक, दुर्गेश गुप्ता । *महामंत्री प्रशासन-* दानिश मलिक, शानू मलिक । *मंत्री -* संदीप चुघ, दीप हँसपाल, रिजवान अंसारी, नंद लाल, बलविन्दर सिंह घन्जू' डिम्पल', जमील अहमद, डा0 मनेन्दर सिंह, जुनैद मलिक, शिव कुमार कटियार, हाजी भूरा कुरेशी, गुरचरन सिंह चन्नी, त्रिवेणी सहाय गंगवार, प्रवीन सेन, संदीप बाबा, चाँद जैदी, इकरार, इशाक अंसारी, डा० सरताज, बूटा सिंह, हाजी जाकिर, रोबिन बाला,शाकिर अंसारी, खतीब अहमद, अमान। *संगठन मंत्री* - धर्मपाल गंगवार, *कोषाध्यक्ष-* अशोक मित्रा। *मिडिया प्रभारी-* चरनजीत सिंह डिम्पल । *शोसल मिडिया प्रभारी*- सर्वजीत सिंह गांधी नियुक्त किया गया है। *ब्यूरो चीफ एम सलीम खान की रिपोर्ट*

Report :- Desk
Posted Date :- 05-06-2023

राजनिती