राजनिती

लीवर की बीमारी के चलते गांव पीपला जागीर निवासी आर्मी के एक जवान की दिल्ली के आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई

Desk

बिजनौर। लीवर की बीमारी के चलते गांव पीपला जागीर निवासी आर्मी के एक जवान की दिल्ली के आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। देर रात जवान का शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
कस्बे से सटे गांव पीपला जागीर निवासी 35 वर्षीय जयवीर पुत्र लाल सिंह की तैनाती हवलदार पद पर पूना में थी। पिछले करीब एक माह से ड्यूटी के दौरान वह लीवर की बीमारी से ग्रस्त थे। करीब 20 दिन तक उनका उपचार आर्मी अस्पताल में चला, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर दस दिन पूर्व उन्हें आर्मी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया। जहां गुरुवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। देर रात उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार सुबह दस बजे अंतिम शवयात्रा निकाली गई। शवयात्रा में भारी संख्या में ग्रामीण और थाने का पुलिस बल भी शामिल रहा। बाद में बिजनौर के बैराज घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व मेरठ से राजपूत रेजीमेंट के सूबेदार जसवंत सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने सशस्त्र सलामी दी। मृतक अपने पीछे पत्नी दीपा देवी और दो पुत्री व एक पुत्र को रोता बिलखते छोड़ गए।

Report :- Desk
Posted Date :- 21-03-2021

राजनिती