अपराध

मेरठ में जानी थाना क्षेत्र के गांव कलंजरी में आज एक महिला की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।

Desk

मेरठ में जानी थाना क्षेत्र के गांव कलंजरी में आज एक महिला की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या का शक एक मांगने वाले युवक पर जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

बताया गया कि गांव कलंजरी निवासी राजू राजस्थान में ठेकेदारी का काम करता है। घर पर उसकी 45 वर्षीय पत्नी कुमुद सुबह अकेली थी। उसके दो बच्चे शैली और आशु सुबह नौ बजे स्कूल चले गए। करीब 11 बजे कुमुद का देवर दीपक किसी काम से घर आया। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। दीपक दरवाजा खोल कर घर में घुसा तो बरामदे में महिला खून से लथपथ मृत पड़ी थी।

Report :- Desk
Posted Date :- 27-01-2021

अपराध