अपराध

छत से फेंककर विवाहिता को जान से मारने का प्रयास

Desk

मेरठ। जानी थानाक्षेत्र के कस्बा सिवाल खास में दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता को जान से मारने की नीयत से छत से फेंक दिया। जिसके बाद विवाहिता को गंभीरावस्था मे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिजनों ने पति सहित कई लोगो को नामजद करते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तैमूर पुत्र मसूद अहमद निवासी दिल्ली ने जानी थाने में तहरीर देते हुए बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसकी पुत्री कहकशा की शादी सिवाल खास निवासी मुजम्मिल पुत्र सगीर के साथ हुई थीं। पीड़ित के अनुसार शादी के बाद बच्चे न होने के कारण पति के साथ मिलकर ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न शुर कर दिया और आए दिन मारपीट करने लगे। करीब आठ दिन पूर्व जब विवाहिता छत पर थी तो पति मुजम्मिल और अन्य ने मिलकर विवाहिता के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की नीयत से उसे छत से फेंक दिया। जिससे विवाहिता को गंभीर चोट आई। पीड़ित का आरोप है कि उपचार के दौरान ही आरोपी अस्पताल से भाग निकले। पीड़ित ने पति और एक महिला सहित 5 लोगो को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Report :- Desk
Posted Date :- 25-11-2020

अपराध