अपराध

गाय बचाएंगे या छुपाएंगे: MP की गो-कैबिनेट भोपाल में और गायों का पूजन आगर में, CM के कार्यक्रम के लिए 21 तंदुरुस्त गायें खोजनी पड़ीं

Yogesh Chouhan

आगर के गो अभयारण्य में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गायों की पूजा करेंगे। अभी तक कार्यक्रम न तो आधिकारिक है और न ज्यादा लंबा-चौड़ा, पर लापरवाही के चलते प्रशासन के माथे पर सिलवटें पड़ी हुई हैं। 4 हजार गोवंश वाले इस अभयारण्य में पूजा के लिए 21 स्वस्थ गायों को ढूंढना पड़ा, क्योंकि यहां की ज्यादातर गायों की सेहत खराब है। सीएम रविवार को भोपाल में पहली गो-कैबिनेट की बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। बैठक सुबह 11 बजे होगी। हालांकि, विभाग के मंत्री और सचिव आगर अभयारण्य में मौजूद रहेंगे। पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया ने बताया कि गो-कैबिनेट का प्रेजेंटेशन वे आगर से करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री भोपाल में अपने निवास से जुड़ेंगे। उधर, CM ऑफिस इससे अलग बात कह रहा है। यहां के अफसरों का कहना है कि गो-कैबिनेट आगर में ही होगी। सीएम दोपहर 12 बजे आगर जाकर रिसर्चर्स से मिलेंगे और गायों की पूजा भी करेंगे।

Report :- Yogesh Chouhan
Posted Date :- 21-11-2020

अपराध