अपराध

हनुमानगढ़:बेटे के साथ अलग रह रही पत्नी पर पति ने चलाई गोली, दोनों के बीच चल रह था जमीन को लेकर विवाद

Desk

महिला छिंद्रपाल कौर के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया  जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में पति द्वारा पत्नी पर पिस्तौल से गोली चलाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद घायल महिला को टिब्बी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सुरेवाला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामकरण पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। जानकारी अनुसार, घायल महिला छिंद्रपाल कौर के बेटे रणजीत ने अपने पिता सुखपाल सिंह के खिलाफ टिब्बी ताने में मामला दर्ज करवाया है। जिसमें हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। वहीं, छिंद्रपाल कौर के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। बेटे ने बताया कि मां और वो अपने पिता सुखपाल सिंह से अलग रहते हैं। पिता का सालों से पत्नी और उसके के साथ जमीन को लेकर विवाद है। जिसके चलते सुखपाल सुबह 6.30 बजे घर आया। उस वक्त छिंद्रपाल कौर महिला पशुओं को चारा डाल रही थी। इस दौरान सुखपाल ने फायर कर दिया। जिससे उसकी मां घायल हो गई। जिसे फिलहाल हनुमानगढ़ रैफर कर दिया गया है।

 

Report :- Desk
Posted Date :- 11-11-2020

अपराध