अपराध

श्मशान घाट में मौत का मंजर, सरकारी इंजीनियर, ठेकेदार और नगर पालिका के ईओ के खिलाफ FIR दर्ज....  रिपोर्ट अशोक गुप्ता

Ashok Gupta

श्मशान घाट में मौत, सरकारी इंजीनियर, ठेकेदार और नगर पालिका के ईओ के खिलाफ FIR दर्ज.... 
03 Jan 2021...

 गाजियाबाद के मुरादनगर थाने में मुरादनगर नगर पालिका की ईओ निहारिका सिंह, जेई चन्द्रपाल, सुपरवाइजर आशीष, ठेकेदार अजय त्यागी एवं अन्य के खिलाफ धारा 304, 337, 338, 427, 409 में दर्ज हुआ मुकदमा... 
गाजियाबाद। मुरादनगर थाना   स्थित उखलारसी श्मशान घाट में हुए भयानक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों की ओर से दी गई पुलिस को तहरीर पर मुरादनगर पुलिस ने नामजद एवं अज्ञात समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हमारे  स्थानीय सूत्रों के अनुसार पूछताछ के लिए पुलिस ने निर्माण कार्य में शामिल नगर पालिका के इंजीनियर को हिरासत में भी लिया है। पुलिस जल्द ही इस मामले में  आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  गैर इरादतन हत्या जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ग्रामीण ईराज राजा ने बताया कि परिजनों की दी गई तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ठेकेदार समेत अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नही जाएगा।

 एक नजर इधर भी : श्मशान घाट में मौत का खौफनाक मंजर, अंतिम संस्कार में शामिल 21 से ज्यादा लोगों की मौत,  मची चीख पुकार.... 

 आपको बताते चलें कि मुरादनगर के दयानंद कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय दयाराम की शनिवार रात को बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। रविवार को  दयाराम की अंतिम संस्कार में 100 से ज्यादा मोहल्लेवासी व रिश्तेदार शामिल हुए थे। श्मशान घाट में अंतिम संस्कार की अंतिम प्रक्रिया चल रही थीं। घाट के पुजारी के आहवान पर सभी लोग श्मशान घाट परिसर में बने भवन के अंदर खड़े होकर आत्म शांति पाठ कर रहे थे।

यह भी पढ़ें : अपडेट: अंतिम संस्कार में शामिल हुए 25 लोगों की श्मशान घाट में मौत, श्मशान घाट में मौत का खौफनाक मंजर.... 

इसी दौरान   अचानक एक तरफ की जमीन धंस गयी। इससे दीवार नीचे बैठ गई और लेंटर  गिरकर धराशाई हो गया। किसी को भागने का तो छोड़िए छोटे में तक का मौका नहीं मिला। चीख पुकार के बीच कुछ लोग उसके अंदर ही मलबे में दब गए जबकि कुछ ने दौड़कर अपनी जान बचाई। इस हादसें में 25 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल है। जिनका उपचार जिला एमएमजी अस्पताल एवं निजी अस्पतालों में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की  हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।  जिला गाजियाबाद के मुरादनगर पुलिस स्टेशन में मुरादनगर नगर पालिका के ईओ निहारिका सिंह, जेई चंद्रेंद्रपाल, पर्यवेक्षक आशीष, ठेकेदार अजय त्यागी और अन्य के खिलाफ धारा 304, 337, 338, 427, 409 दर्ज की गई है। जिसमें यह भवन नुमा निर्माण करने में ठेकेदार समेत अन्य अधिकारियों की घोर लापरवाही देखी जा रही है वही कुछ लोगों का कहना है कि यह योगी सरकार में इस प्रकार के निर्माण और उससे होने वाली घटनाओं को नरसंहार के रूप में देखा जाना चाहिए क्योंकि इसमें नगरपालिका से संबंधित ऊपर से नीचे तक सभी अधिकारी जिम्मेदार है क्योंकि उन्हीं के देखरेख में यह निर्माण पर सफलता की मोहर लगाई गई थी l   वाकई  श्मशान घाट पर भयावह मंजर देखने को मिला, चारों तरफ चीख-पुकार  देखने को मिला और एनडीआरएफ की टीम जो है बचाव करते हुए देखी गई l एक बात तो साफ शब्दों में कहा जा सकता है कि इस निर्माण को करने में घोर लापरवाही बरती गई, घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया l

Report :- Ashok Gupta
Posted Date :- 03/01/2021

अपराध