अपराध

गुलनाज के हत्यारे को तत्काल गिरफ्तार करे पुलिस नही तो उग्र आंदोलन करेगा- आइसा

Desk

बिहार / जमुई   --     छात्र संगठन आइसा ने राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस के तहत वैशाली जिला के देसरी की गुलनाज हत्याकांड के खिलाफ जमूई कचहरी चौक प्रतिरोध सभा किया  ! सभा को संबोधित करते हुए आइसा प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू साहब ने  कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि मोदी और नीतीश के राज में बिहार सहित पूरे देश मे बेटी आज असुरक्षित महसूस कर रही है पुलिस द्वारा अपराधियों को संरक्षण देना बंद होना चाहिए। 30 अक्टूबर की सुबह तीन लड़कों ने गुलनाज के साथ छेड़खानी की जिसका उसने विरोध किया तो उस पर किरासन तेल उड़ेल कर आग लगा दिया । 70% जल चुकी गुलनाज का पहले स्थानीय स्तर पर ईलाज शुरू हुआ फिर पटना के पीएमसीएच में 15 नंवबर को उसकी मृत्यु हो गई. इस पूरे मामले में अपराधियों के साथ पुलिस की मिलीभगत साफ दिखती है. पुलिस को दिए बयान में गुलनाज ने अपराधियों का नाम बताया लेकिन आज तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है. अगर तत्काल कार्यवाही नहीं की जाती है तो पूरे बिहार में बहुत बड़ा आंदोलन होगा  वही मोके पर उपस्थित माले नेता जय राम तुरी और वासुदेव रॉय ने कहा कि आज पूरे देश में अगर बेटी को बचना है तो भाजपा और आरएसएस से दूरी बनाने होगा तभी इस देश की बेटियों की इज्जत बच सकती है और इस प्रतिरोध के माध्यम से सरकार से यह मांग की  सभी अभियुक्तों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और स्पीडी ट्रायल कर सजा दी जाए। गुलनाज की मां शैमुना खातुन को सरकारी नौकरी और परिवार को मुआवजा दिया जाए कार्यक्रम में शामिल रहे माले नेता मुहम्मद हैदर, ब्रह्मदेव ठाकुर, फैयाज अहमद, अधिवक्ता हैदर, तनवीर रजा, नितेशवर आजाद सहित अन्य साथी गण उपस्थित रहे।                                                                                                

Report :- Desk
Posted Date :- 19-11-2020

अपराध