खेल

कोहली ने 26वां शतक लगाया, गैरी सोबर्स और स्टीव स्मिथ की बराबरी की

Desk

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत के विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। भारतीय कप्तान कोहली ने टेस्ट करियर का 26वां शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी गैरी सोबर्स और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली। कोहली ने सबसे ज्यादा शतक के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (25) को पीछे छोड़ दिया। दूसरी ओर रहाणे ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया।

कोहली का यह 69वां अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैदान पर 12वां शतक है। उन्होंने 10 पारियों के बाद शतक लगाया। कोहली ने पिछला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में दिसंबर 2018 में लगाया था। तब उन्होंने 123 रन की पारी खेली थी। कोहली ने रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों के बीच किसी भी विकेट के लिए ये 10वीं शतकीय साझेदारी है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट की सीरीज का दूसरा मैच पुणे में खेला जा रहा है। टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को भारत के विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर हैं। भारतीय कप्तान कोहली ने टेस्ट करियर का 26वां शतक लगाया। इसी के साथ उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी गैरी सोबर्स और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की बराबरी कर ली। कोहली ने सबसे ज्यादा शतक के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (25) को पीछे छोड़ दिया। दूसरी ओर रहाणे ने टेस्ट करियर का 20वां अर्धशतक लगाया।

कोहली का यह 69वां अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैदान पर 12वां शतक है। उन्होंने 10 पारियों के बाद शतक लगाया। कोहली ने पिछला शतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में दिसंबर 2018 में लगाया था। तब उन्होंने 123 रन की पारी खेली थी। कोहली ने रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। दोनों के बीच किसी भी विकेट के लिए ये 10वीं शतकीय साझेदारी है।कोहली का कप्तान के तौर पर ये 50वां टेस्ट है। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने 2008 से 2014 तक 60 मैच में कप्तानी की थी। वहीं, सौरव गांगुली ने 2000 से 2005 तक 49 मैच में टीम का नेतृत्व किया था

Report :- Desk
Posted Date :- 11/10/2019

खेल