राज्य

बीमारी से लंबे संघर्ष के बाद पूर्व सांसद हरिवंश सहाय का निधन...

Ashok Gupta

*उत्तरप्रदेश: बीमारी से लंबे संघर्ष के बाद पूर्व सांसद हरिवंश सहाय का निधन...* *देवरिया के भाटपार रानी से 4 बार रहे थे विधायक...* *यूपी के देवरिया की भाटपाररानी विधानसभा सीट से चार बार विधायक रह चुके पूर्व सांसद हरिवंश सहाय का लम्‍बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। उन्‍होंने नोएडा मे बाद पूर्व सांसद हरिवंश सहाय का निधन, देवरिया के भाटपार रानी से 4 बार रहे थे विधायक...* दिल्ली लाइव न्यूज.. Thu, 9 Jun 2022 11:10 AM. रिपोर्ट: अशोक गुप्ता..🖋️ पूर्व सांसद हरिवंश सहाय का गुरुवार की सुबह निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वह भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक और सलेमपुर से एक बार सांसद रहे। नेताजी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हरिवंश सहाय काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। इन दिनों नोएडा में उनके बेटे जिला जज अशोक कुमार के पास रह रहे थे। वहीं उनका इलाज चल रहा था। उनके छोटे पुत्र अरविंद सहाय ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे नोयडा में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव खामपार थाना क्षेत्र के कुकुर घाटी विशम्भरपुर में होगा। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद हरिवंश सहाय भाटपाररानी विधान सभा से चार बार विधायक व एक बार सांसद रहे। अपना अंतिम चुनाव उन्होंने समाजवादी पार्टी से 2014 में लोकसभा का लड़ा था। जिसमें हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में हरिकेवाल प्रसाद जी के सुपुत्र भाजपा से रविंद्र कुशवाहा सांसद बने। उनकी चार संतानों में दो बेटे व दो बेटियां है। बड़े बेटे अशोक कुमार नोएडा में जिला जज हैं। दूसरे नम्बर के बेटे डॉ अरविंद सहाय कुछ दिन पूर्व सपा छोड़ भाजपा में चले गए है। वही अपने चहेते डॉ अखिलेश कुमार कुशवाहा (दंत चिकित्सक) के बड़े करीबी माने जाते थे नेताजी। हरिवंश सहाय राजनीति के क्षेत्र में माहिर खिलाड़ी थे। 2005 से 2007 तक वे पशुधन विकास बोर्ड के दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री रहे। 1967 में सोशलिस्ट पार्टी से पहली बार विधायक चुने गए थे। 1980 में लोकदल से दूसरी बार विधायक बने। 1989 में लोक दल जनता दल हो गया जिसमे तीसरी बार फिर विधायक चुन लिए गए। इसके बाद चौथी बार 1991 मे जनता दल से विधायक बने। हरिवंश सहाय 1996 में समाजवादी पार्टी से सलेमपुर के सांसद चुने गए। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में इनका मजबूत पकड़ बन गया और पिछड़ों के मजबूत नेता बन कर उभरे। हरिवंश सहाय समाजवादी पार्टी में 2003 से 2009 तक सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे।

Report :- Ashok Gupta
Posted Date :- 09-06-2022

राज्य