अंतराष्ट्रीय खबरें

अमेरिका:विदेश मंत्री पोम्पियो 7 देशों की यात्रा पर जाएंगे, कहा- सत्ता हस्तांतरण होगा, अभी काउंटिंग चल रही है

Desk

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो शुक्रवार को 7 देशों की यात्रा पर रवाना होने वाले हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प की तरह ही पोम्पियो भी सत्ता में बदलाव को कबूल करने तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा- पावर ट्रांजिशन की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। सत्ता हस्तांतरण तो होगा, लेकिन ट्रम्प ही राष्ट्रपति बने रहेंगे। पोम्पियो इस विजिट के दौरान फ्रांस, तुर्की, जॉर्जिया, इजराइल, कतर, यूएई और सऊदी अरब जाएंगे। अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन 20 जनवरी को शपथ लेंगे। लेकिन, इसके पहले डोनाल्ड ट्रम्प एडमिनिस्ट्रेशन के मंत्री अपने काम में जुटे हुए हैं। मीडिया से बातचीत में पोम्पियो ने कहा- मैं 13 नवंबर से 23 नवंबर के बीच 7 देशों की यात्रा करूंगा। इस दौरान हर देश से अलग बातचीत होगी। मुद्दे भी अलग होंगे। हमने मिडिल ईस्ट में अमन बहाली के लिए कई ऐतिहासिक कोशिशें की हैं। पोम्पियो सबसे पहले फ्रांस जाएंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से रक्षा मामलों पर चर्चा करेंगे। फ्रांस में कुछ दिनों दो आतंकी हमले हुए। इस लिहाज से यह बातचीत अहम हो जाती है।

Report :- Desk
Posted Date :- 11-11-2020

अंतराष्ट्रीय खबरें