खेल

क्रिकेटर को एयरपोर्ट पर रोका:दुबई से लौटे मुंबई इंडियंस के क्रुणाल पांड्या के पास मिला ज्यादा गोल्ड, पूछताछ की गई

Desk

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या को मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूछताछ के लिए रोका गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनके पास तय मात्रा से ज्यादा का गोल्ड बरामद हुआ है। फिलहाल कस्टम के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारी इतना ज्यादा सोने होने के कागजात मांग रहे हैं। एक साल से अधिक समय तक विदेश में रहने वाले व्यक्ति 50 हजार रुपए तक का सोना भारत में ड्यूटी फ्री लेकर आ सकते हैं। वहीं, महिलाओं के लिए ये छूट एक लाख रुपए तक है। महिलाएं एक लाख रुपए तक की कीमत का सोना ड्यूटी फ्री लेकर भारत आ सकती हैं। ड्यूटी फ्री की शर्तें सिर्फ सोने के आभूषणों पर लागू हैं। सोने के सिक्कों और बिस्किट्स पर ड्यूटी देनी पड़ती है।

Report :- Desk
Posted Date :- 13-11-2020

खेल